निशानेबाज रुद्र प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान


खेल 27 July 2026
post

निशानेबाज रुद्र प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के निवासी निशानेबाज रुद्र प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना ली।

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित जसपाल सिंह राणा मेमोरियल कप शूटिंग प्रतियोगिता 13 से 27 जुलाई तक आयोजित हुई। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। हॉक आई शूटिंग एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मुरादाबाद के गौर ग्रेसियस निवासी रुद्र प्रताप सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में शानदार निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई। कम उम्र में इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। रुद्र प्रताप सिंह ने कहा कि उनका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना है। वह आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत जारी रखेंगे।

You might also like!