असम बाढ़ः गौतम अदानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये 11 करोड़


देश 01 August 2026
post

असम बाढ़ः गौतम अदानी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये 11 करोड़

गुवाहाटी, 01 अगस्त असम में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए पूरा देश एकजुट होकर सामने आ रहा है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की है। इस कड़ी में देश के प्रमुख उद्याेगपति गौतम अदानी द्वारा बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिए गये दान का मुख्यमंत्री ने जिक्र किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा है कि असम के बाढ़ पीड़ित लोगों की मदद के लिए गौतम अदानी ने मुख्यमंत्री की सहायता कोष में 11 करोड़ रुपए का दान दिया, यह खबर अचानक मुझे पता चली। हमेशा प्रचार से दूर रहकर चुपचाप काम करने वाले अदानी ने इस बार भी सिर्फ आर्थिक मदद तक ही सीमित नहीं रहकर, बाढ़ पीड़ित हजारों परिवारों के पास समय पर मदद पहुंचाने के लिए विभिन्न माध्यमों से संपत्ति जुटाने की दिशा में भी चुपचाप काम किया है।

उन्हाेंने कहा है कि असम के विकास की यात्रा में निवेश करने के मामले में उन्होंने जो भरोसा और साहस दिखाया है, आज भी संकट के इस समय में असम के आम लोगों के प्रति वही जिम्मेदारी और सहानुभूति दिखा रहे हैं। असम के मुश्किल समय में आम लोगों के साथ खड़े होने के इस मानवीय कदम के लिए मैं उनका दिल से आभारी हूं।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि मुख्यमंत्री राहत कोष में मदद को लेकर समाज के विभिन्न स्तरों से मदद का सिलसिला जारी है। इस मदद के हर एक योगदान का इस्तेमाल पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जरूरतमंद लोगों की जिंदगी को फिर से संवारने में किया जाएगा

You might also like!