मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी पहल साबित हो रही है। योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह मिलने वाली आर्थिक सहायता से महिलाएं अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ घरेलू खर्चों में सहयोग कर रही हैं। इसी क्रम में सक्ती विकासखंड के ग्राम असौंदा निवासी श्रीमती संतोषी कुमारी गोंड महतारी वंदन योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार की जरूरतों में सहयोग कर रही हैं। योजना से प्राप्त राशि का उपयोग वे घरेलू उपयोग की आवश्यकताओं में करती हैं। रक्षाबंधन के पूर्व योजना की 30वीं किस्त मिलने से उनके परिवार में खुशी का माहौल है। श्रीमती संतोषी कुमारी गोंड ने कहा कि इस रक्षाबंधन के पूर्व ही मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हम सभी बहनों को एक खूबसूरत उपहार दिया है। रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन योजना की 30वीं किस्त खाते में मिलने से हमारी खुशियां दोगुनी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि यह सहायता हमारे लिए केवल आर्थिक सहयोग नहीं, बल्कि बहनों के प्रति सम्मान और स्नेह का प्रतीक है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रक्षाबंधन से पहले बहनों की खुशियों का ध्यान रखने के लिए वे उन्हें दिल से धन्यवाद देती हैं।
30वीं किस्त से संतोषी कुमारी गोंड के परिवार में आई खुशियों की नई सौगात














