आज घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 172 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 77,369 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 33 अंक या 0.14 प्रतिशत गिरकर 24,219 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के व्यापक बाजार में, मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में 0.3 प्रतिशत की गिरावट आई।
















