पुंछ जिले के सुरनकोट में संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान


देश 04 August 2026
post

पुंछ जिले के सुरनकोट में संदिग्ध देखे जाने पर सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान

पुंछ, 04 अगस्त । पुंछ ज़िले के सुरनकोट पुलिस स्टेशन के तहत धारा सांगला गांव के इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद मंगलवार को स्पेशल ऑपरेशन्स ग्रुप (एसओजी) सुरनकोट और 16 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) ने संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार संदिग्ध लोगों को देखे जाने की 2 अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। पहली घटना में गुज्जर नार के पास 3 संदिग्ध लोग देखे गए, जबकि दूसरी घटना में खेरोवाली ढोक के पास 4 संदिग्ध लोग देखे गए। सुरक्षाबलों ने तुरंत इलाके की तलाशी लेने और संदिग्ध लोगों का पता लगाने के लिए एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया।

समाचार लिखे जाने तक क्षेत्र में सुरक्षाबलों का अभियान चल रहा था और आगे की जानकारी का इंतज़ार है। स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और हिफाजत सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षाबलों ने इलाके में निगरानी भी बढ़ा दी है।

You might also like!