सुकमा में नक्सली डंप का भंडाफोड़, बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद

post

सुकमा में नक्सली डंप का भंडाफोड़, बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद

सुकमा, 04 अगस्त छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बड़ी सफलता मिली है। बोदराजपदर के जंगल में सीआरपीएफ की 50वीं बटालियन के जवानों ने नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए डंप से एक बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

कमांडेंट प्रेमजीत सिंह के निर्देशन में सीआरपीएफ की टीम नक्सल विरोधी अभियान के तहत सर्चिंग पर निकली थी। अभियान के दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिलने पर इलाके की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया नक्सली डंप मिला, जिसमें से एक बोल्ट एक्शन रायफल और 47 जिंदा कारतूस बरामद हुए।

सीआरपीएफ के डीआईजी राजेश पांडेय ने मंगलवार को बताया कि बरामदगी के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया, ताकि नक्सलियों के अन्य ठिकानों तथा छिपाकर रखे गए हथियारों और विस्फोटक सामग्री का भी पता लगाया जा सके।

सुरक्षाबलों का कहना है कि, क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है और नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

You might also like!