बीए जनसंचार की 13 रिक्त सीट के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

post

बीए जनसंचार की 13 रिक्त सीट के लिए 14 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

कांकेर, 10 अगस्त । जिले के भानुप्रतापपुर में स्नातक पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची में नाम नहीं आने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। शासकीय महर्षि वाल्मीकि स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भानुप्रतापपुर में रोजगारमूलक बीए जनसंचार प्रथम सेमेस्टर में सीधे प्रवेश का अवसर दिया जा रहा है। पाठ्यक्रम में वर्तमान में 13 सीटें रिक्त हैं। प्रवेश की अंतिम तिथि 14 अगस्त निर्धारित की गई है। किसी भी संकाय से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी इसमें प्रवेश ले सकते हैं। यह डिग्री पूर्ण करने के बाद छात्र एमए, एलएलबी, एमएसडब्ल्यू, बीएड, बीलिब व पीजीडीसी जैसे उच्च शिक्षा पाठ्यक्रमों के लिए पात्र होंगे। छात्र सीजीपीएससी, व्यापमं, यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी पात्र होंगे। यह पाठ्यक्रम पिछले 18 वर्षों से संचालित है। यहाँ विद्यार्थियों को प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक व डिजिटल मीडिया, न्यूज एंकरिंग, जनसंपर्क, विज्ञापन, वीडियो प्रोडक्शन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाता है। संस्था में कंप्यूटर लैब, छात्रावास व छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है।

You might also like!