भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी
मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उत्तर प्रदेश और
उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए नारंगी रंग की चेतावनी जारी की है।
अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा,
चंडीगढ़,
पंजाब,
पश्चिमी
मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, विदर्भ, उप-हिमालयी
पश्चिम बंगाल और भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में भी भारी वर्षा की संभावना है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, जम्मू और कश्मीर,
लद्दाख,
बिहार,
पूर्वी
राजस्थान, कोंकण, गोवा, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भी कल तक भारी बारिश होने की संभावना है।
इस बीच, मौसम एजेंसी ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र
प्रदेश, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, आंतरिक कर्नाटक
और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश
होने का पूर्वानुमान भी लगाया है।


















