मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्रोत महोत्सव में होंगे शामिल

post

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज स्रोत महोत्सव में होंगे शामिल

रायपुर, 19 अगस्त  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बुधवार को राजधानी रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:15 बजे ओमाया गार्डन पहुंचेंगे, जहां वे जल संसाधन विभाग द्वारा आयोजित स्रोत महोत्सव में शामिल होंगे।

स्रोत महोत्सव का कार्यक्रम दोपहर 1 बजे तक चलेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री मंत्रालय पहुंचेंगे और शाम 5 बजे तक कार्यालयीन कार्यों का निर्वहन करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री शाम 6 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

You might also like!