नई दिल्ली, 21 अगस्त बांग्लादेश के प्रधानमंत्री के औपचारिक स्वागत के पूर्वाभ्यास के कारण राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में इस शनिवार, 22 अगस्त को होने वाला गार्ड परिवर्तन समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।
राष्ट्रपति भवन की ओर से शुक्रवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। औपचारिक स्वागत समारोह की तैयारियों और पूर्वाभ्यास के चलते शनिवार को गार्ड परिवर्तन समारोह स्थगित रहेगा।
इस शनिवार को राष्ट्रपति भवन में नहीं होगा गार्ड परिवर्तन समारोह

















