बलौदाबाजार, 20 अगस्त आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम-छात्रावासों मे निवासरत छात्रावासी छात्र-छात्राओं का पंजीयन विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in में किया गया है।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणालीमें प्रवेशित समस्त छात्र छात्राओं की जानकारी को पोर्टल के होम पेज पर प्रदर्शित किया जाएगा। पोर्टल के "विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट" मेनू में क्लिक कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। समस्त संस्थ मे प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी एवं हर माह की उपस्थिति पोर्टल में प्रदर्शित की जाएगी।
साथ ही उक्त पोर्टल में शासन की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी "नया क्या है" टैब में क्लिक कर प्राप्त की जा सकती है।
बलौदाबाजार : छात्रावासों में प्रवेशित छात्रों की जानकारी अब पोर्टल पर

















