उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन आज आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के मुसुनुरु गांव का दौरा करेंगे। अपने इस दौरे के दौरान, उपराष्ट्रपति मुसुनुरु में भारत के पहले गैर-आनुवंशिक रूप से संशोधित (जीएमओ) उच्च-विस्तार क्षमता वाले पॉपकॉर्न मक्का संकर बीज का विमोचन करेंगे। वे किसानों को सम्मानित भी करेंगे और कृषि क्षेत्र से जुड़े हितधारकों और अन्य प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन भारत के पहले गैर-जीएमओ उच्च-विस्तार पॉपकॉर्न मक्का संकर बीज का शुभारंभ करेंगे।













