संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया।


विदेश 27 August 2026
post

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नेपाल और तिब्बत में अचानक आई बाढ़ से हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे राहत कार्यों और तत्काल सहायता में सहयोग कर रहा है। गुटेरेस ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने सभी प्रभावित लोगों के प्रति अपनी एकजुटता भी व्यक्त की।

You might also like!