'द ट्रेटर्स इंडिया-2' फिनाले की ओर, रिया चक्रवर्ती का सफर खत्म


मनोरंजन 27 August 2026
post

'द ट्रेटर्स इंडिया-2' फिनाले की ओर, रिया चक्रवर्ती का सफर खत्म

करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स इंडिया सीजन-2' अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और हर नए एपिसोड के साथ मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। अमेजन प्राइम वीडियो पर जारी अगले तीन एपिसोड में कई चौंकाने वाले निष्कासन देखने को मिले। इनमें सबसे हैरान करने वाला नाम अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का रहा। रिया शुरुआत से ही 'इनोसेंट' बनकर खेल रही थीं, लेकिन साथी प्रतियोगियों के शक के घेरे में आने के बाद उन्हें शो से बाहर होना पड़ा।

'सर्कल ऑफ शक' में रिया खुद को निर्दोष साबित करने में नाकाम रहीं और उनका सफर समाप्त हो गया। शो से विदाई के दौरान वह भावुक नजर आईं। उन्होंने 'डेजा वू' शब्द का इस्तेमाल करते हुए कहा, "ये सब पहले भी हो चुका है... मैं अपने जीवन के दूसरे अध्याय में हूं। तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? मैं निर्दोष हूं। हमेशा से रही हूं। हमेशा रहूंगी।" इसके बाद रिया ने सभी प्रतियोगियों से माफी मांगी और उम्मीद जताई कि शो के बाहर भी वे सभी उनके अच्छे दोस्त बने रहेंगे।

रिया के 'डेजा वू' वाले बयान ने उनके पुराने विवाद की यादें भी ताजा कर दीं। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सामने आए ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने रिया को गिरफ्तार किया था। बाद में मामले में उन्हें क्लीन चिट मिलने की बात सामने आई थी। शो में रिया के बाद अभिनेत्री श्वेता तिवारी और कंटेंट क्रिएटर अंश भी बाहर हुए। रैपर इक्का को टास्क पूरा न करने के कारण निष्कासित किया गया, जबकि प्रतियोगियों ने मिलकर ट्रेटर शहनील गिल को पकड़ लिया और उनका खेल भी खत्म कर दिया

You might also like!