काठमांडू, 04 नवंबर । नेपाल सरकार ने पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) दानबहादुर कार्की को पद से हटा दिया है। उन्हें जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन सलाहकार के रूप में रखने का निर्णय मंत्रिपरिषद ने लिया है।
कार्की को आईजीपी पद से हटाकर प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन लाया गया है। हाल के विवादास्पद घटनाक्रमों में आईजीपी कार्की की भी भूमिका सामने आने के बाद यह फैसला लिया गया।
सीधे बर्खास्त करने पर कानूनी जटिलताएं पैदा होने की आशंका के चलते मंत्रिपरिषद ने उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय के अधीन स्थानांतरित करने का निर्णय लिया। सरकार ने एआईजी मनोज केसी को नया आईजीपी नियुक्त किया है।
नेपाल सरकार ने आईजीपी दानबहादुर कार्की को हटाया, एआईजी मनोज केसी बनेंगे नए पुलिस प्रमुख
















