फेडरर की शानदार वापसी, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के उद्घाटन समारोह में दिखेगा जलवा


खेल 12 December 2025
post

फेडरर की शानदार वापसी, ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 के उद्घाटन समारोह में दिखेगा जलवा

मेलबर्न, 12 दिसंबर । स्विट्ज़रलैंड के टेनिस दिग्गज रोजर फेडरर जनवरी 2026 में एक बार फिर अपने ‘हैप्पी स्लैम’ की ओर लौटेंगे। ऑस्ट्रेलियन ओपन आयोजकों ने शुक्रवार को घोषणा की कि फेडरर टूर्नामेंट के आधिकारिक उद्घाटन के लिए होने वाले “बैटल ऑफ द वर्ल्ड नंबर 1s” इवेंट की शोभा बढ़ाएंगे।

रिटायरमेंट के बाद पहली बार वे 2022 के बाद रॉड लेवर एरीना में नजर आएंगे। मेलबर्न पार्क में पहली बार आयोजित किया जा रहा यह विशेष ओपनिंग सेरेमनी 18 जनवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से एक दिन पहले होगी। इसमें फेडरर को विशेष सम्मान भी दिया जाएगा। फेडरर छह बार नॉर्मन ब्रूक्स ट्रॉफी जीत चुके हैं और उनके नाम कुल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब दर्ज हैं। इस खास मुकाबले में फेडरर के साथ चार बार के ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन आंद्रे अगासी, ऑस्ट्रेलिया के पैट राफ्टर और लेटन हेविट भी कोर्ट पर उतरेंगे।

फेडरर ने कहा,“काफी समय पहले मैंने ऑस्ट्रेलियन ओपन को ‘हैप्पी स्लैम’ कहा था, और आज भी इस नाम को याद करके मुस्कान आ जाती है। मैंने रॉड लेवर एरीना पर कई तरह की भावनाएँ महसूस की हैं—छह बार ‘नॉर्मन’ उठाने की खुशी, खुद रॉड लेवर के सामने खेलने का सम्मान, दिग्गज प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ संघर्ष और ऑस्ट्रेलियाई प्रशंसकों का अपार प्यार।” फेडरर ने कहा कि 2017 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतना उनके करियर का सबसे खास पलों में से एक है और 2018 में इसे दोहराना “सपने जैसा” था। इसके अलावा उन्होंने 2004, 2006, 2007 और 2010 में भी यह खिताब जीता था।

You might also like!