नेपाल के रौतहट जिले का गौर कस्बा सेना के हवाले, कर्फ्यू


विदेश 22 February 2026
post

नेपाल के रौतहट जिले का गौर कस्बा सेना के हवाले, कर्फ्यू

 काठमांडू, 22 फरवरी । नेपाल के रौतहट जिले के गौर में दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प के कारण आज भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी है। तनाव को देखते हुए गौर कस्बे में सेना को तैनात किया गया है। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि हालिया अशांति के बाद सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

रौतहट के जिला अधिकारी दिनेश सागर भुसाल ने कहा कि अगली सूचना तक कर्फ्यू प्रभावी रहेगा। प्रशासन की स्थिति पर कड़ी नजर है। उपद्रवियों से निपटने के लिए सेना को बुलाया गया है।

गौर में प्रतिबंधित क्षेत्र की सीमा पूर्व में मुदबलवा गेट से लेकर पश्चिम में लालबकैया बांध तक, उत्तर में बाम नहर से लेकर दक्षिण में गौर भंसार कार्यालय (कस्टम्स ऑफिस) की सीमा तक निर्धारित किया गया है। इस परिधि के भीतर आवागमन, सभा, प्रदर्शन और किसी भी प्रकार की सार्वजनिक गतिविधि पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

स्थानीय मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हिंदू समुदाय के बाराती सदस्यों के बीच विवाद के बाद शनिवार दोपहर एक बजे कर्फ्यू पहली बार लागू किया गया था। अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब काफी हद तक सामान्य हो चुकी है। एहतियातन और स्थायी शांति सुनिश्चित करने के लिए कर्फ्यू को जारी रखा गया है।

You might also like!