राशिद खान को मिला टीम इंडिया से खेलने और भारत की नागरिकता का ऑफर, अफगानी क्रिकेटर ने क्या दिया जवाब?


खेल 20 April 2026
post

राशिद खान को मिला टीम इंडिया से खेलने और भारत की नागरिकता का ऑफर, अफगानी क्रिकेटर ने क्या दिया जवाब?

अफगानिस्तान के स्पिन ऑलराउंडर राशिद खान क्रिकेट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं. मौजूदा वक्त में उन्हें क्रिकेट के बेहतरीन स्पिनरों में शामिल किया जाता है. अब इस दिग्गज ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसे टीम इंडिया में खेलने और भारत की नागरिकता का ऑफर मिला था. तो आइए जानते हैं कि इस ऑफर पर राशिद ने क्या जवाब दिया. 

राशिद ने अपनी किताब 'राशिद खान: स्ट्रीट टू स्टारडम' में इस बारे में खुलासा किया. राशिद ने बताया कि उन्हें सिर्फ भारत से ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया से भी खेलने का ऑफर मिला था. अफगानी क्रिकेटर को यह ऑफर 2023 आईपीएल के दौरान आया था, जब उनकी टीम इंडिया के किसी बड़े फिगर से मुलाकात हुई थी. 

टीम इंडिया और भारत की नागरिकता के ऑफर पर राशिद का जवाब

राशिद ने टीम इंडिया के बड़े फिगर से मुलाकात को लेकर किताब में लिखा, "मैं गया और उनसे मुलाकात की. हमने बातचीत शुरू की और उन्होंने कहा कि 'आपके देश में हालात बहुत खराब हैं. आइए और भारत में रहिए. हम आपको भारतीय दस्तावेज देंगे. यहां रहिए और यहां क्रिकेट खेलिए.' मैं उनकी बातों से हैरान था और मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या जवाब दूं. लेकिन मैंने मुस्कुराकर कहा कि आपका बहुत शुक्रिया, मैं अपने देश अफगानिस्तान के लिए खेल रहा हूं."

ऑस्ट्रेलिया से भी मिला चुका है ऐसा ऑफर 

राशिद ने लिखा, "मुझे इस तरह के ऑफर (नागरिकता और खेलने) भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों देशों से मिल चुके हैं. लेकिन मैंने उनसे कहा कि अगर मैं अपने देश के लिए नहीं खेलता हूं, तो किसी भी दूसरे देश के लिए नहीं खेलूंगा."

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज 

टी20 क्रिकेट में राशिद खान का एक अलग ही रुतबा है, क्योंकि फिलहाल वह फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 708 विकेट चटका लिए हैं. राशिद टी20 में 700 विकेट का आंकड़ा पार करने वाले पहले खिलाड़ी हैं. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो 631 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं. 

 

You might also like!