पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम. रविचंद्रन ने आज विशाखापत्तनम में आंध्र विश्वविद्यालय में तटीय वायुमंडलीय अनुसंधान परीक्षण केंद्र (सी-एआरटी) का उद्घाटन किया।
मौसम मंत्रालय ने भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम), पुणे के सहयोग से 'मिशन मौसम' के अंतर्गत इस सुविधा का निर्माण किया है। इसका उद्देश्य तटीय मौसम प्रणालियों, वायुमंडलीय परिवर्तनों और जलवायु संबंधी अध्ययनों पर शोध को बढ़ावा देना है।
सी-एआरटी देश में इस प्रकार की तीसरी सुविधा है और पूर्वी तट पर पहली है। मौसम अवलोकन और वायुमंडलीय अध्ययन के लिए इस केंद्र में डॉप्लर रडार, विंड लिडार और विंड प्रोफाइलर सिस्टम सहित उन्नत उपकरण स्थापित किए गए हैं।
















