वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी, चार वर्ष के उच्चतम स्तर के बाद भी बढ़ोतरी


व्यापार 30 April 2026
post

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी, चार वर्ष के उच्चतम स्तर के बाद भी बढ़ोतरी

वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल जारी है। लगभग चार वर्ष के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद भी इसमें और वृद्धि देखी गई। अमरीका ने नौसैनिक नाकाबंदी में कोई ढील न देने का संकेत दिया है और ईरान से जुड़े टैंकरों को रोकने की कार्रवाई शुरू कर दी है, जिससे आपूर्ति में लंबे समय तक व्यवधान की आशंका बढ़ गई है।

कल, ब्रेंट क्रूड 6 प्रतिशत से अधिक बढ़कर जून 2022 के बाद के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद लगभग 120 अमरीकी डॉलर प्रति बैरल हुआ।आज, ब्रेंट क्रूड पिछले बंद भाव से तीन दशमलव पांच प्रतिशत बढ़कर 122 अमरीकी डॉलर और 20 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड एक दशमलव तीन प्रतिशत बढ़कर 108 अमेरिकी डॉलर और 31 सेंट प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

You might also like!