पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए उपायों का आश्वासन दिया है।


देश 04 May 2026
post

पश्चिम एशिया की स्थिति के मद्देनजर सरकार ने ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए उपायों का आश्वासन दिया है।

सरकार ने कहा है कि पश्चिम एशिया में बदलती स्थिति के बीच ऊर्जा आपूर्ति, समुद्री संचालन और भारतीय नागरिकों को सहायता सुनिश्चित करने के लिए वह सभी आवश्यक कदम उठा रही है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा है कि एलपीजी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए देशभर में प्रवर्तन कार्रवाई जारी है।

मंत्रालय ने बताया कि कल तक देशभर में 1900 से अधिक छापे मारे गए। कल उद्योग के आधार पर देशभर में ऑनलाइन एलपीजी सिलेंडर बुकिंग में 99 प्रतिशत की वृद्धि हुई और लगभग 47.4 लाख एलपीजी सिलेंडरों की बुकिंग के मुकाबले लगभग 47 लाख घरेलू एलपीजी सिलेंडर वितरित किए गए। इस वर्ष मार्च से अब तक लगभग 6.04 लाख पीएनजी कनेक्शनों का गैसीकरण किया जा चुका है और अतिरिक्त 2.68 लाख कनेक्शनों के लिए बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है।

3 अप्रैल से सार्वजनिक क्षेत्र के तेल विपणन कंपनियों ने 10,100 से अधिक जागरूकता शिविर आयोजित किए हैं, जिनमें लगभग 1.75 लाख 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे गए हैं। कल तक 130 से अधिक शिविरों के माध्यम से 3,700 से अधिक 5 किलोग्राम एफटीएल सिलेंडर बेचे गए।


सरकार ने आगे बताया कि मार्शल आइलैंड्स के ध्वज वाला एलपीजी वाहक पोत, एमटी सर्व शक्ति, जिसमें 46,313 मीट्रिक टन एलपीजी (भारतीय माल) लदा था, कल होर्मुज जलडमरूमध्य को सुरक्षित रूप से पार कर गया। पोत के 13 मई को विशाखापत्तनम पहुंचने की उम्मीद है। 


संयुक्त अरब अमीरात के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने कल यूएई हवाई क्षेत्र में सामान्य हवाई संचालन की पूर्ण बहाली और अस्थायी एहतियाती उपायों को हटाने की घोषणा की। भारतीय और यूएई एयरलाइंस यूएई से भारत के विभिन्न गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित कर रही हैं। तेहरान स्थित भारतीय दूतावास ने अब तक 2,500 से अधिक भारतीय नागरिकों को भूमि सीमा मार्गों के माध्यम से ईरान से बाहर निकालने में सहायता की है।

You might also like!