रामायणम् के रावण के रोल में ढलने के लिए यश सुनते थे शिव का गीत, कहा- मैंने सेट का माहौल बिगाड़ दिया था


मनोरंजन 27 July 2026
post

रामायणम् के रावण के रोल में ढलने के लिए यश सुनते थे शिव का गीत, कहा- मैंने सेट का माहौल बिगाड़ दिया था

रॉकी भाई यानी एक्टर यश अपनी अपकमिंग महाकाव्य फिल्म 'रामायणम्' की रिलीज के लिए तैयार हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वे भगवान शिव के गीत तेज आवाज में बजाते थे. 'रामायण' की टीम ने हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक-कॉन 2026 में शिरकत की, जहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की. इस कार्यक्रम के दौरान, फिल्म में लंकेश का किरदार निभाने वाले यश ने बताया कि किरदार में पूरी तरह से ढलने के लिए उन्होंने संगीत का सहारा लिया, क्योंकि रावण भगवान शिव का भक्त था. 

यश ने बताया यूं बिगाड़ दिया था सेट पर माहौल

फिल्म पर काम करने के अपने अनुभव को साझा करते हुए यश ने 'रिव्यू नेशन' को बताया, "मैंने सेट का पूरा माहौल बिगाड़ दिया था. मैं बहुत गंभीर रहता था. मैं बड़े-बड़े स्पीकर लाता था और तेज आवाज में संगीत बजाता था. इस तरह मैं पूरी तरह से उसी माहौल में खो जाता था. मैं शिव के गीत बजाता था. रावण भगवान शिव का परम भक्त था. मैं वह दृश्य देखता था और उस समाधि में जाना चाहता था। संगीत इतना तेज होता था कि सभी लोग बड़ी मुश्किल से बोल पाते थे."

रामायणम् के ट्रेलर का है इंतजार

इससे पहले, ‘रामायण' की टीम ने 24 जुलाई को फिल्म के निर्धारित ट्रेलर लॉन्च से पहले एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया. ‘प्रथम संकल्प' नामक इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय राजधानी में फिल्म के ट्रेलर का पूर्वावलोकन किया गया. इस शाम को प्रथम संकल्प मनाया गया, जो भारत से विश्व तक रामायण की यात्रा का औपचारिक आरंभ है. प्रथम संकल्प रामायण के मुख्य कलाकारों का पहला सार्वजनिक मिलन भी था, जो एक ऐतिहासिक उत्सव था जिसने भारत की महानतम सांस्कृतिक विरासतों में से एक के इर्द-गिर्द भारतीय सिनेमा की पीढ़ियों को एकजुट किया. 

रणबीर कपूर बनेंगे राम

कार्यक्रम के दौरान रणबीर कपूर, सनी देओल और भारतीय कवि कुमार विश्वास के पैर छूते हुए नजर आए. रणबीर मंच पर गए और कुमार विश्वास और वरिष्ठ अभिनेता को प्रणाम करते हुए उन्हें सम्मान दिया. हालांकि, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर देशव्यापी छात्र विरोध प्रदर्शनों के कारण फिल्म के ट्रेलर का लॉन्च स्थगित कर दिया गया. 


You might also like!