रायगढ़ में महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रायगढ़ पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दिनांक 02 मई 2026 को स्थानीय 23 वर्षीय युवती ने महिला थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी बहन के साथ रायगढ़ मुख्य बाजार स्थित एक कपड़ा दुकान में कार्य करती है। 2 मई के शाम करीब 06.30 बजे दोनों बहनें ग्रैंड मॉल के ग्राउंड फ्लोर स्थित वॉशरूम गई थीं।
वॉशरूम से बाहर निकलने के दौरान वहां पहले से मौजूद परिचित ऑटो चालक विनोद कुमार शर्मा ने युवती के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद दोनों बहनों द्वारा शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों द्वारा पूछताछ करने पर आरोपी अभद्रता और गाली-गलौज करते हुए वहां से फरार हो गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 39/2026 के तहत धारा 74 बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।















