वाशिंगटन में वार्ता के एक और दौर के बाद इज़राइल और लेबनान ने अपने युद्धविराम को 45
दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमति जताई है। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता टॉमी पिगोट ने कहा कि 16
अप्रैल को हुए युद्धविराम को 45
दिनों के लिए बढ़ाया जाएगा ताकि आगे की प्रगति संभव हो सके। अमेरिका ने इज़राइल और लेबनान के बीच दो दिनों तक चली बेहद सार्थक वार्ता की मेजबानी की,
जो कल समाप्त हुई।
सोशल
मीडिया पर एक पोस्ट में श्री पिगोट ने कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग 2
और 3
जून को वार्ता के राजनीतिक चरण को फिर से शुरू करेगा। इसके अलावा, दोनों देशों के सैन्य प्रतिनिधिमंडलों के साथ 29
मई को पेंटागन में एक सुरक्षा चरण भी शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका को उम्मीद है कि इन चर्चाओं से दोनों देशों के बीच स्थायी शांति, एक-दूसरे की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की पूर्ण मान्यता और उनकी साझा सीमा पर वास्तविक सुरक्षा स्थापित करने में मदद मिलेगी।
इस
बीच, इजरायली वायु सेना ने लेबनान में ईरान समर्थित सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह से जुड़े बुनियादी ढांचे पर अपना हमला जारी रखा। इजरायली वायु सेना ने कहा कि पिछले सप्ताह के दौरान, उन्होंने दक्षिणी लेबनान के विभिन्न क्षेत्रों में हिजबुल्लाह के 440
से अधिक ठिकानों पर हमला किया। इसके अलावा, इस क्षेत्र में हिजबुल्लाह से जुड़े 220
से अधिक आतंकवादी भी मारे गए। इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने कहा कि अभियान की शुरुआत से ही,
आईडीएफ सैनिकों ने 400
से अधिक आतंकवादियों को मार गिराया और हिजबुल्लाह द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले 1,000
से अधिक हथियार बरामद किए।

















