हममे से ज्यादातर लोगों ने बचपन से यह बात जरूर सुनी होगी कि कलेजी खाने से शरीर में खून बढ़ता है और कमजोरी दूर होती है. खासकर गर्भवती महिलाओं या शरीर में खून की कमी वाले लोगों को इसे खाने की सलाह दी जाती रही है. यही वजह है कि बकरी या मुर्गे की कलेजी बहुत से लोग स्वाद और सेहत दोनों के लिए खाते हैं. लेकिन क्या सच में यह शरीर के लिए इतनी फायदेमंद होती है, और क्या इसे खाने से इंसानी जिगर मजबूत हो सकता है?.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक कलेजी पोषक तत्वों से भरपूर मानी जाती है. इसमें शरीर के लिए जरूरी लौह तत्व, प्रोटीन और कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं. खासतौर पर इसमें मौजूद ऐसा लौह तत्व शरीर आसानी से सोख लेता है, जिससे खून की कमी दूर करने में मदद मिल सकती है. यही कारण है कि कमजोरी या खून की कमी वाले लोगों को सीमित मात्रा में इसे खाने की सलाह दी जाती है.
क्यों जरूरी है यह?
एक्सपर्ट बताते हैं कि इसमें मौजूद विटामिन शरीर में रेड ब्लड सेल्स के निर्माण, दिमागी विकास और याददाश्त के लिए भी जरूरी माना जाता है. इसके साथ ही इसमें अच्छी गुणवत्ता वाला प्रोटीन पाया जाता है, जो मांसपेशियों की मरम्मत और बीमारी के बाद शरीर को दोबारा ताकत देने में मदद कर सकता है. इसके अलावा इसमें मौजूद एक खास विटामिन शरीर की इम्यून सिस्टम क्षमता मजबूत करने में मदद करता है. यह आंखों की रोशनी, त्वचा और शरीर के अंदर की झिल्लियों को स्वस्थ बनाए रखने में भी अहम भूमिका निभाता है.
किन बातों का रखना चाहिए ध्यान?
हालांकि एक्सपर्ट यह भी चेतावनी देते हैं कि किसी भी चीज की अधिकता नुकसान पहुंचा सकती है. कलेजी में कुछ विटामिन बहुत ज्यादा मात्रा में पाए जाते हैं, इसलिए इसका जरूरत से ज्यादा सेवन शरीर पर उल्टा असर डाल सकता है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को इसे सीमित मात्रा में खाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि अधिक मात्रा गर्भ में पल रहे शिशु के लिए नुकसानदायक मानी जाती है.
बच्चों के लिए ध्यान
बच्चों के लिए भी इसे संतुलित मात्रा में ही देना चाहिए. न्यूट्रिशन एक्सपर्ट का कहना है कि कम उम्र के बच्चों को बहुत ज्यादा कलेजी नहीं खिलानी चाहिए. इसके साथ ही इसे ज्यादा तेल में तलने के बजाय हल्के मसालों में पकाकर देना बेहतर माना जाता है, ताकि इसके पोषक तत्व सुरक्षित रह सकें. वहीं जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें भी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. अधिक मात्रा में सेवन करने से शरीर पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है.
इस बात का रखें ध्यान
सबसे जरूरी बात यह है कि जानवरों की कलेजी खाने से इंसानी लिवर की बीमारी ठीक नहीं होती. एक्सपर्ट का साफ कहते हैं कि इस धारणा का कोई साइंटफिक आधार नहीं है. शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद ही सबसे ज्यादा जरूरी मानी जाती है.

















