सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए समय सीमा की घोषणा की है।


देश 16 May 2026
post

सीबीएसई ने कक्षा 12वीं के छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए समय सीमा की घोषणा की है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 के छात्रों के लिए परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध सुविधाओं की रूपरेखा बताते हुए एक नोटिस जारी किया है और निष्पक्ष एवं पारदर्शी मूल्यांकन प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। नोटिस में बोर्ड ने कहा है कि अपने परिणामों से असंतुष्ट छात्र दो चरणों वाली समीक्षा प्रणाली का लाभ उठा सकते हैं। पहले चरण में, छात्र अपनी मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैन की गई प्रतियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिन्हें समीक्षा के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।

दूसरे चरण में, छात्र अंकन योजना के आधार पर विसंगतियों के सत्यापन या विशिष्ट उत्तरों के पुनर्मूल्यांकन का अनुरोध कर सकते हैं। सीबीएसई ने बताया कि स्कैन की गई प्रतियों के लिए आवेदन इस महीने की 19 से 22 तारीख तक ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं, जिसका शुल्क प्रति विषय 700 रुपये है। सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन इस महीने की 26 से 29 तारीख के बीच जमा किए जा सकते हैं।

You might also like!