रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश और देश के कई अन्य हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से जारी भारी बारिश और तूफान के कारण हुई जानमाल की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री सिंह ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार प्रतिकूल मौसम से प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश में भारी बारिश और तूफान के कारण हुई जानमाल की हानि पर दुख व्यक्त किया।
















