फ्रेंच ओपन: सबालेंका क्वार्टर फाइनल में, ओसाका का सफर समाप्त


खेल 02 June 2026
post

फ्रेंच ओपन: सबालेंका क्वार्टर फाइनल में, ओसाका का सफर समाप्त

पेरिस, 02 जून । विश्व नंबर एक आर्यना सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सोमवार को चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन नाओमी ओसाका को हराकर फ्रेंच ओपन 2026 के महिला एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली।

कोर्ट फिलिप शात्रिये पर खेले गए मुकाबले में बेलारूस की सबालेंका ने ओसाका को 7-5, 6-3 से मात दी। तीन वर्षों बाद आयोजित महिला नाइट-सेशन मुकाबले में सबालेंका ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और सीधे सेटों में जीत दर्ज की।

अब क्वार्टर फाइनल में उनका सामना रूस की डायना श्नाइडर से होगा। श्नाइडर ने पूर्व ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता मैडिसन कीज़ को 6-3, 3-6, 6-0 से हराकर अंतिम आठ में प्रवेश किया।

फ्रेंच ओपन के पुरुष और महिला एकल ड्रॉ में अब सबालेंका ही एकमात्र सक्रिय ग्रैंड स्लैम चैंपियन बची हैं। वह रोलां गैरो की लाल मिट्टी पर अपना पहला खिताब जीतने की कोशिश कर रही हैं। पिछले वर्ष उन्हें फाइनल में कोको गॉफ से हार का सामना करना पड़ा था।

यह लगातार 14वां ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट है, जिसमें सबालेंका क्वार्टर फाइनल तक पहुंची हैं।मैच के बाद सबालेंका ने कहा,"मुझे उम्मीद नहीं थी कि मेरी सर्विस इतनी अच्छी रहेगी। मुझे लगता है कि हर मैच के साथ मेरा खेल बेहतर हो रहा है और आज के प्रदर्शन से मैं बेहद खुश हूं।"

दूसरी ओर, सुनहरे परिधान में उतरी ओसाका का फ्रेंच ओपन में अब तक का सर्वश्रेष्ठ अभियान अंतिम-16 में समाप्त हो गया।एक अन्य मुकाबले में ऑस्ट्रिया की अनास्तासिया पोटापोवा को अन्ना कालिंस्काया के खिलाफ 6-4, 2-6, 7-6 (10-7) से हार का सामना करना पड़ा। कालिंस्काया अब पोलैंड की क्वालीफायर माया ख्वालिंस्का से भिड़ेंगी। माया ने फ्रांस की अंतिम बची खिलाड़ी डियान पैरी को 6-3, 6-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

इस बीच, पेरिस के दर्शकों को भी जश्न मनाने का मौका मिला जब पेरिस सेंट-जर्मेन के खिलाड़ी उस्मान डेम्बेले, देजिरे डुए, वॉरेन जाइरे-एमरी और ब्रैडली बारकोला ने कोर्ट पर अपने लगातार दूसरे चैंपियंस लीग खिताब की ट्रॉफियों का प्रदर्शन किया।

You might also like!