सीजेपी ने विजेता दहिया को असंवेदनशील व्यवहार के कारण प्रवक्ता पद से हटाया


देश 21 July 2026
post

सीजेपी ने विजेता दहिया को असंवेदनशील व्यवहार के कारण प्रवक्ता पद से हटाया

सोशल मीडिया अभियान कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने प्रवक्ता विजेता दहिया को उनके असंवेदनशील व्यवहार के कारण इस पद से हटा दिया है।

सीजेपी ने मंगलवार को एक्स पर कहा, “हम अपने प्रवक्ता विजेता दहिया के बेहद असंवेदनशील व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं। उनके वीडियो तब सामने आए जब शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी और हमारी टीम पुलिस की बर्बर हिंसा का सामना कर रहे थे। ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है यह समझदारी की पूरी कमी को दर्शाता है और हमारे आंदोलन के मूल्यों तथा सिद्धांतों के बिल्कुल खिलाफ है। इसके जबाव में हम विजेता दहिया को 'सीजेपी' के प्रवक्ता के पद से हटा रहे हैं और उन्हें सभी आधिकारिक जिम्मेदारियों से मुक्त कर रहे हैं।"

उल्लेखनीय है कि विजेता दहिया का सोमवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह फैसला लिया गया है, जिसमें वो उस दौरान बर्गर खाते नजर आ रहे हैं जब अपने भविष्य को संवारने ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान युवा छात्र सड़कों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे थे।

You might also like!