छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक 22 जुलाई को

post

छत्तीसगढ़ में साय कैबिनेट की बैठक 22 जुलाई को

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कल यानी 22 जुलाई को कैबिनेट की बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:30 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में जनहित के कई मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

इस बैठक में राज्य के विकास, जनहित के मुद्दों, सरकारी नीतियों और विभिन्न विभागों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है।विधानसभा के मानसून सत्र की समाप्ति के तुरंत बाद बुलाई गई इस कैबिनेट बैठक को छत्तीसगढ़ शासन की आगामी रणनीतियों और नई योजनाओं की मंजूरी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

You might also like!