जांजगीर में 17 जुलाई को रोजगार मेला, 820 पदों पर होगी भर्ती


शहर 16 July 2026
post

जांजगीर में 17 जुलाई को रोजगार मेला, 820 पदों पर होगी भर्ती

युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा द्वारा 17 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), कुलीपोटा, जांजगीर में आयोजित होगा।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि मेले में परिश्रम रिसोर्सेज प्रा. लि. (गुरुग्राम), चौतन्य इंडिया फाइनेंस प्रा. लि. (रायगढ़) और एसआईएस सिक्योरिटी सर्विस (जशपुर) सहित प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी।

कुल 820 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें मीटर इंस्टॉलेशन के 200, पिकर एवं पैकर के 500, फील्ड ऑफिसर के 20 और सिक्योरिटी गार्ड के 100 पद शामिल हैं।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं और आईटीआई निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार से 25 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिलेगा। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष तय की गई है तथा चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा सहित प्रदेश के विभिन्न जिले होंगे।

रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से मूल एवं छायाप्रति शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, रोजगार पंजीयन कार्ड तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।

You might also like!