रायपुर, 26 जुलाई । छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (सीजी व्यापम) द्वारा प्रयोगशाला परिचारक (पीएसएलए-26) के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आज रविवार को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। राजधानी रायपुर में इसके लिए 52 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में कुल 16,987 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के सुचारु एवं निष्पक्ष संचालन के लिए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सोसायटी सभाकक्ष में अपर कलेक्टर नवीन ठाकुर ने अधिकारियों एवं परीक्षा पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रयोगशाला परिचारक भर्ती परीक्षा आज

















