प्रधानमंत्री ने भाजपा की नई टीम को दी बधाई, कहा- संगठन को मजबूत करने और जनसेवा पर रहेगा ध्यान


देश 17 August 2026
post

प्रधानमंत्री ने भाजपा की नई टीम को दी बधाई, कहा- संगठन को मजबूत करने और जनसेवा पर रहेगा ध्यान

नई दिल्ली, 17 अगस्त  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों और पार्टी में विभिन्न जिम्मेदारियां संभालने वाले नेताओं को बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को मजबूत करने के साथ जनसेवा पर विशेष ध्यान देगी।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई। उन्होंने कहा कि नई टीम में संगठनात्मक अनुभव, ऊर्जा और जमीनी स्तर से जुड़ाव का समावेश है।

प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि नई टीम पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा पर ध्यान केंद्रित करने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देगी। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और नेताओं को अपनी शुभकामनाएं दीं।

उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने आज अपनी नई टीम की घोषणा की। इसमें वसुंधरा राजे सिंधिया और राम माधव समेत 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि स्मृति ईरानी और हरीश द्विवेदी समेत आठ नेताओं को राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

You might also like!