विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर


विदेश 03 September 2026
post

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड के दौरे पर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर आज, तीन सितंबर से पांच सितंबर तक यूक्रेन और पोलैंड की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वह दोनों देशों के अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और क्षेत्रीय घटनाक्रम पर विचार-विमर्श करेंगे।

यात्रा के दौरान इनके साथ करेंगे मुलाकात

विदेश मंत्रालय के अनुसार, यात्रा के दौरान डॉ. एस जयशंकर यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा और पोलैंड के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री राडोस्लाव सिकोरस्की के साथ द्विपक्षीय विचार-विमर्श करेंगे।

भारत के दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंध

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की यात्रा के दौरान भारत के दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ क्षेत्रीय घटनाक्रम और साझा हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया जाएगा।

You might also like!