बैडमिंटन में, भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी तीसरी बार चाइना मास्टर्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। विश्व नंबर 5 की इस जोड़ी ने सेमीफाइनल में मलेशिया के नूर मोहम्मद अज्रियन अयूब और टैन वी किओंग को 21-15, 18-21, 21-11 से हराया। एशियाई खेलों के चैंपियन आज दोपहर लगभग 1:50 बजे कोर्ट 1 पर फाइनल में चीन के हे जी टिंग और रेन जियांग यू से भिड़ेंगे, जहां वे इस सीजन का अपना दूसरा खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।
चाइना मास्टर्स बैडमिंटन: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी पुरुष युगल फाइनल में पहुंचे

















