रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज
रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का दिनभर शहर
के अलग-अलग स्थानों पर कार्यक्रम निर्धारित है। इनमें भगवान विश्वकर्मा पूजा, श्रमिक महासम्मेलन, किसान-मजदूर सम्मेलन और ‘आशीर्वाद का
दीया’ जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास में आयोजित भगवान
विश्वकर्मा पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे वे बूढ़ापारा स्थित सरदार बलबीर
सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे, जहां श्रमिक महासम्मेलन में शामिल होंगे।
इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 2:40
बजे से शाम 4:15 बजे तक बीरगांव के बुधवारी बाजार में रहेंगे। यहां वे भगवान
विश्वकर्मा पूजा एवं किसान-मजदूर सम्मेलन में शामिल होंगे। कार्यक्रमों की कड़ी
में मुख्यमंत्री शाम 4:40 बजे महादेवघाट, रायपुर पहुंचेंगे। यहां वे आशीर्वाद का
दीया महाआरती कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 6:35 बजे मुख्यमंत्री
तेलीबांधा तालाब स्थित मरीन ड्राइव पहुंचेंगे, जहां ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।
25 लाख दीयों से रोशन होगा रायपुर! आज शाम मुख्यमंत्री साय तेलीबांधा मरीन ड्राइव पहुंचेंगे

















