लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती


छत्तीसगढ़ 17 September 2026
post

लोकभवन में मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

रायपुर   लोकभवन में भगवान  विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। राज्यपाल रमेन डेका एवं  प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा का विधि विधान से पूजा अर्चना कर देश-प्रदेश के खुशहाली के लिए कामना की।


उन्होंने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा दुबे एवं लोक भवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You might also like!