नेपाल : लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला


विदेश 24 September 2026
post

नेपाल : लैंडिंग के दौरान सीता एयर के विमान का पिछला पहिया निकला, बड़ा हादसा टला

काठमांडू, 24 सितंबर  नेपालगंज से डोल्पा के लिए उड़ान भरने वाले सीता एयर के विमान का डोल्पा एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान पिछला पहिया निकल गया। हालांकि, विमान बड़े हादसे का शिकार होने से बच गया।

जिला पुलिस कार्यालय डोल्पा के अनुसार, गुरुवार सुबह डोल्पा के जुफाल एयरपोर्ट पर अवतरण के दौरान विमान का पिछला पहिया निकल गया। जिला पुलिस कार्यालय डोल्पा के प्रमुख पुलिस उपरीक्षक अनिल राज गिरी ने बताया कि सीता एयर का 9एन-एजेएच विमान सुबह करीब 8:25 बजे जुफाल एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी उसका पिछला पहिया निकल गया।


गिरी के अनुसार, पहिया निकलने के बावजूद विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से बच गया और बड़ा हादसा टल गया।

You might also like!