गांधी जयंती
यानी आज 2 अक्टूबर को सराफा बाजार खुलते ही
सोने और चांदी के दामों में मामूली गिरावट देखने को मिली है. त्योहारों का सीजन
शुरू हो चुका है, ऐसे में अगर आप आज गहने या सिक्के खरीदने
का मन बना रहे हैं, तो यह खबर सीधे आपके बजट से जुड़ी है.
आज सोने की चमक कैसी रही
आज 24 कैरट सोने का भाव ₹14,923 प्रति
ग्राम पर आ गया है, जिसमें कल के ₹14,924 के मुकाबले महज ₹1 की नरमी दर्ज की गई है. इसी तरह 22
कैरट सोना ₹13,679 प्रति ग्राम और 18 कैरट सोना ₹11,192 प्रति ग्राम के स्तर पर कारोबार
कर रहा है. सितंबर के महीने में आई भारी उतार-चढ़ाव के बाद अब अक्टूबर की शुरुआत
में सोने की कीमतें काफी हद तक स्थिर बनी हुई हैं.
चांदी की बात करें तो आज
भारतीय बाजार में 1 किलोग्राम चांदी का रेट ₹2,34,900
पर पहुंच गया है, जो कल ₹2,35,000 प्रति किग्रा था. यानी आज चांदी में ₹100 प्रति
किलोग्राम की मामूली गिरावट आई है. प्रति ग्राम चांदी आज ₹234.90 के भाव पर बिक रही है.

















