नवरात्रि का
त्योहार बस आने ही वाला है और बिहार-पूर्वांचल की फिजाओं में मां भवानी के स्वागत
की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. कहीं पंडाल सजने लगे हैं, कहीं ढोलक की थाप तेज हो गई है,
तो कहीं गुग्गुल और लोबान की खुशबू से माहौल भक्तिमय होने लगा है.
इसी बीच भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह का नया गाना 'देव के
दुलारी' रिलीज हो गया है.
पवन सिंह का देवी गीत 'देव के दुलारी' रिलीज
वीडियो की शुरुआत माता रानी की भक्ति में लीन होते हुए देखा जा
सकता है. उन्होंने लाल-हरे रंग का प्रिंटेड कुर्ता पहना है, माथे पर चंदन लगा रखा है. वह हाथ में हारमोनियम लेकर कीर्तन मंडली के बीच
बैठे हैं. उनके आस-पास ढोलक की थाप एक पूरी तरह से देसी और पवित्र माहौल बना रही
है. वहीं, उनके ठीक बगल में अंशु, एक
खूबसूरत लाल रंग के पारंपरिक भोजपुरी जोड़े में, मांग में
सिंदूर सजाए पूरे विधि-विधान से पंडित जी के समक्ष कलश स्थापना कर रही हैं.
नवरात्रि सॉन्ग सुनकर फैंस हुए खुश
फैंस 'देव के दुलारी' गाने को पसंद
कर रहे हैं. एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''आज
से ही लग रहा है कि नवरात्रि शुरू हो गई है पवन सिंह भैया के भक्ति गीत सुन के.''
एक दूसरे यूजर ने लिखा, ''पवन सिंह के बिना
नवरात्रि अधूरा है जियो बॉस ऑल द बेस्ट गाना.'' एक अन्य यूजर
ने लिखा, ''भैया आपके आवाज में जादू है बिलकुल माँ सरस्वती
के आवाज है.''

















