गांधी-शास्त्री जयंती पर रायपुर में आज राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा


छत्तीसगढ़ 02 October 2026
post

गांधी-शास्त्री जयंती पर रायपुर में आज राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा

रायपुर, 02 अक्टूबर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार को रायपुर में राज्य स्तरीय सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह बूढ़ापारा स्थित बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में होगा।

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स, छत्तीसगढ़ की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

सर्वधर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से शांति, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों की प्रार्थनाओं का आयोजन कर सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को प्रोत्साहित किया जाएगा।

You might also like!