बिलासपुर में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त


छत्तीसगढ़ 17 November 2026
post

बिलासपुर में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर कार्रवाई, आठ ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

बिलासपुर 17 नवंबर। कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमले ने साेमवार की शाम ग्राम इटवा-पाली एवं पहँदा में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में संलिप्त कुल 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं।

खनिज अमले द्वारा ग्राम इटवा-पाली में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर 4 ट्रैक्टर मय ट्रॉली जब्त किए गए। जब्त वाहनों को खनिज जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार 16 नवंबर को ग्राम पहँदा में रेत का अवैध उत्खनन करते पाए गए 4 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर पुलिस चौकी बेलगहना की अभिरक्षा में रखे गए हैं।

You might also like!