हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 149 अंक उछला


व्यापार 19 February 2026
post

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 149 अंक उछला

नई दिल्‍ली, 19 फरवरी । हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बढ़त के साथ खुला। शुरुआती कारोबार में बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍सचेज (बीएसई) का सेंसेक्स 147.46 अंक यानी 0.18 फीसदी उछलकर 83,881.17 के स्‍तर पर ट्रेंड कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्‍टॉक एक्‍सेंचज एनएसई का निफ्टी 50.55 अंक यानी 0.20 फीसदी बढ़कर 25,869.90 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान एआई समिट के प्रभाव से आईटी सेक्टर आज सबसे ज्यादा बढ़त बनाने वाला सेक्टर रहा, जिसमें 1 फीसदी की तेजी देखी गई है। इसके अलावा मेटल शेयरों में भी 0.60 फीसदी की मजबूती दिखी है। वहीं, बैंकिंग सेक्टर में थोड़ा दबाव दिखा और निफ्टी प्राइवेट बैंक 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर रहा।

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स 283.29 अंक यानी 0.34 फीसदी उछल कर 83,734.25 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 93.95 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़कर 25,819.35 पर बंद हुआ था।

You might also like!