नेपाल ने चीन द्वारा नेपाल-चीन सीमा पर भोटेकोशी नदी के किनारे चीन की तरफ बनाई जा रही सुरक्षा दीवार का कड़ा विरोध किया है। नेपाली अधिकारियों ने कहा कि, चीन द्वारा किया जा रहा यह निर्माण कार्य, वर्ष 1963 में दोनों देशों के बीच हुए सीमा समझौते का उल्लंघन है। समझौते के अनुसार, किसी भी अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कोई निर्माण करने से पहले दोनों पक्षों को एक-दूसरे को पूर्व सूचना देनी होगी। नेपाल को आशंका है कि इससे नदी का रास्ता बदल सकता है और इससे नेपाल को नुकसान हो सकता है। नेपाल के विदेश मंत्रालय ने चीन से तत्काल निर्माण कार्य बंद करने का आग्रह किया है।
नेपाल ने चीन की सीमा पर सुरक्षा दीवार निर्माण का किया विरोध
















