आईपीएल क्रिकेट में, मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कल रात बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटन्स को पांच विकेट से हरा दिया।
206 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18.5 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। विराट कोहली के 81 रनों और देवदत्त पडिक्कल की तूफानी 55 रनों की पारी ने जीत की नींव रखी। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी करके मैच को एकतरफा बना दिया। गुजरात टाइटन्स की ओर से राशिद खान ने दो विकेट लिए, जबकि मोहम्मद सिराज, जेसन होल्डर और मानव सुथार ने एक-एक विकेट हासिल किया।
इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटन्स ने तीन विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए, जिसमें सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने शतक लगाकर शानदार वापसी की। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए भुवनेश्वर कुमार, जोश हेज़लवुड और सुयश शर्मा ने एक-एक विकेट लिया। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
आज, मेजबान दिल्ली कैपिटल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से अरुण जेटली स्टेडियम में होगा। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। एक अन्य मैच में, मेजबान राजस्थान रॉयल्स का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।












.jpeg)




