दंतेवाड़ा : साइबर ठगाें ने दंतेवाड़ा कलेक्टर के नाम से बनाई फर्जी आईडी

post

दंतेवाड़ा : साइबर ठगाें ने दंतेवाड़ा कलेक्टर के नाम से बनाई फर्जी आईडी

दंतेवाड़ा, 12 मार्च । जिले के कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नाम का दुरुपयोग करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी कॉन्टैक्ट नंबर से कुछ लोगों को संदेश भेजने का मामला सामने आया है। अज्ञात व्यक्ति ने दंतेवाड़ा कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नाम से फर्जी कॉन्टैक्ट नंबर बनाकर कुछ लोगों को संदेश भेजते हुए पैसों की मांग की है। मामले की जानकारी सामने आने के बाद कलेक्टर ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी तरह के लेन-देन से बचने की अपील की है।

इस संबंध में कलेक्टर ध्रुव ने स्पष्ट किया है कि, उक्त नंबर उनका नहीं है और न ही उनके द्वारा किसी प्रकार का संदेश भेजा गया है। कलेक्टर ध्रुव ने बताया कि, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि, ऐसे किसी भी फर्जी नंबर या संदेश पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की सहायता या जानकारी साझा न करें, उन्होंने सभी को सतर्क किया है।

You might also like!