विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री से की मुलाकात


देश 29 April 2026
post

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने इक्वाडोर की विदेश मंत्री से की मुलाकात

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज इक्वाडोर के विदेश मंत्री गैब्रिएला सॉमरफेल्ड से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने व्यापार,कृषि तथा क्षमता निर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इक्वाडोर की विदेश मामलों और मानव गतिशीलता मंत्री और तीन दिवसीय यात्रा पर आज भारत पहुंची हैं। उनकी यात्रा का उद्देश्य भारत के साथ संबंधों को मजबूत करना है।
 
सोशल मीडिया पोस्ट में विदेश मंत्री ने भारत के नेतृत्व वाले अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन और अंतर्राष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन(आईबीसीए) में शामिल होने की प्रक्रिया शुरू करने के इक्वाडोर के निर्णय का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इक्वाडोर पहले से ही आपदा प्रतिरोधी अवसंरचना गठबंधन का सदस्य है।
 
डॉ. जयशंकर ने त्वरित प्रभाव परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए वित्तपोषण पर एक समझौते की घोषणा भी की और कहा कि यह हमारी विकास साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक कदम आगे है।

You might also like!