उपकोषालय अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप


शहर 21 April 2026
post

उपकोषालय अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप

रायगढ़ , 21 अप्रैल । रायगढ़ जिले के घरघोड़ा उपकोषालय में पदस्थ एक अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि मेडिकल बिल पास कराने के बदले ₹5000 की राशि ऑनलाइन माध्यम से ली गई।

रायगढ़ जिले के घरघोड़ा स्थित उपकोषालय में पदस्थ एक अधिकारी पर रिश्वत लेने का आरोप सामने आया है। शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि मेडिकल क्लेम पास कराने के बदले ₹5000 की राशि ऑनलाइन माध्यम से ली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राजेश कुमार पटनायक ने बताया कि उनकी पत्नी, जो सहायक ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत हैं, ने सिजेरियन डिलीवरी के बाद ₹44,425 का मेडिकल बिल क्लेम प्रस्तुत किया था।

शिकायतकर्ता के अनुसार, बिल पास कराने के लिए संबंधित अधिकारी द्वारा कमीशन की मांग की गई। आरोप है कि पहले ₹10,000 की मांग की गई, जिसे बाद में घटाकर ₹8000 किया गया और अंततः ₹5000 की राशि ली गई। यह भी दावा किया गया है कि यह भुगतान डिजिटल माध्यम से कराया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, व्हाट्सएप के जरिए नंबर साझा कर फोन पे के माध्यम से ₹5000 ट्रांसफर करवाए गए। इस संबंध में ट्रांजेक्शन का स्क्रीनशॉट, चैट और अन्य दस्तावेज होने का दावा किया गया है।

पीड़ित पक्ष ने इस पूरे मामले की शिकायत सोमवार मुख्यमंत्री और कलेक्टर रायगढ़ से की है और निष्पक्ष जांच के साथ दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

You might also like!