जूनियर एनटीआर की फिल्म की रिलीज टली, अब 2027 में देगी दस्तक


मनोरंजन 21 April 2026
post

जूनियर एनटीआर की फिल्म की रिलीज टली, अब 2027 में देगी दस्तक

हैदराबाद: साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और मशहूर निर्देशक प्रशांत नील की आने वाली बड़ी फिल्म को लेकर नया अपडेट सामने आया है। इस प्रोजेक्ट को फिलहाल अस्थायी नाम 'एनटीआर नील' दिया गया है। यह फिल्म पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसकी तारीख बदल दी गई है। जैसे ही यह खबर सामने आई, फैंस के बीच हलचल तेज हो गई। इस फिल्म को पहले से ही बड़े प्रोजेक्ट के रूप में देखा जा रहा है, इसलिए हर छोटी-बड़ी अपडेट लोगों का ध्यान खींच रही है।

मेकर्स ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया कि 'एनटीआर नील' अब 11 जून 2027 को रिलीज होगी। इस पोस्ट में एक पोस्टर भी जारी किया गया है। पोस्टर में फिल्म का नाम और नई रिलीज तारीख बड़े अक्षरों में लिखे गए। साथ ही कैप्शन में बताया गया कि 20 मई को फिल्म की पहली झलक दिखाई जाएगी।

वहीं, जूनियर एनटीआर ने भी इंस्टाग्राम पर वही पोस्टर शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "उनका राज है और उनकी जमीन है, और 'एनटीआर नील' के लिए 11 जून 2027 की तारीख तय हो चुकी है।" पोस्टर को देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म में उनका किरदार काफी ताकतवर और प्रभावशाली रहेगा।

फिल्म को लेकर लोगों में पहले से ही काफी उत्साह है। जब से इस प्रोजेक्ट की घोषणा हुई है, तभी से फैंस इसके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं। कुछ खबरें यह भी कह रही हैं कि फिल्म में अनिल कपूर और बीजू मेनन भी नजर सकते हैं, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इस फिल्म की शूटिंग पिछले साल शुरू हो चुकी है और इसे बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है। कई बड़े निर्माता मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं। निर्देशक प्रशांत नील इससे पहले भी बड़ी एक्शन फिल्में बना चुके हैं, इसलिए उनसे लोगों को काफी उम्मीदें हैं।


You might also like!