सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां


खेल 21 April 2026
post

सबसे तेज शतक... तिलक वर्मा ने रचा इतिहास; 101 रन बनाकर इन रिकॉर्ड्स की उड़ाई धज्जियां

तिलक वर्मा ने सोमवार को अपना पहला IPL शतक जड़ा. अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वर्मा ने पारी की अंतिम गेंद पर चौका लगाकर अपनी सेंचुरी पूरी की, इससे पिछली गेंद पर छक्का जड़कर वह 97 पर पहुंचे थे. 45 गेंदों में 101 रन बनाकर तिलक ने इतिहास रचा, ये मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज द्वारा आईपीएल इतिहास में सबसे तेज शतक है.

तिलक वर्मा ने 224 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 45 गेंदों में नाबाद 101 रन बनाए. इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 8 चौके जड़े. ये आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे कम गेंदों में शतक है, उन्होंने इस मामले में  सनथ जयसूर्या की बराबर की और रोहित शर्मा समेत कई दिग्गजों को पीछे छोड़ा.  जयसूर्या ने 2008 में CSK के खिलाफ 45 गेंदों में शतक जड़ा था.

45 गेंदों में शतक IPL 2026 का भी सबसे तेज शतक है, वह इस लिस्ट में संजू सैमसन से आगे निकले. संजू ने ने 52 गेंदों में सेंचुरी जड़ी थी. इन दोनों के साथ क्विंटन डिकॉक हैं, जिन्होंने अभी तक शतक लगाया है.

22 गेंदों में थे 19 रन

तिलक वर्मा ने शुरुआत धीमी की थी. 14 ओवरों के बाद उनका स्कोर 22 गेंदों में 19 रन था. इसके बाद उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी शुरू की. उन्होंने अगली 23 गेंदों में 82 रन बनाकर अपना शतक पूरा किया. उन्होंने पांचवें नंबर पर आकर शतक जड़ा, ये भी एक खास रिकॉर्ड है. बता दें कि ये तिलक का आईपीएल इतिहास का पहला शतक है.

तिलक वर्मा के आईपीएल रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 60 मैचों में 1643 रन बनाए हैं. वह एक शतक शतक के आलावा 8 अर्धशतक जड़ चुके हैं. वह 2022 से मुंबई इंडियंस के लिए ही खेल रहे हैं.

99 रनों से जीती MI

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए थे, जवाब में गुजरात टाइटंस 100 रनों पर ढेर हो गई. इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए अश्वनी कुमार ने 4 ओवरों में 24 रन देकर 4 विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह को भी जारी संस्करण का पहला विकेट मिला, उन्होंने 3 ओवरों में 15 रन दिए.

 

 

You might also like!